जी भारत न्यूज24
झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र के पहाड़ी चुंगी से है। जहां ऑटो चालकों ने पुलिस द्वारा चालान करने ओर नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा मनमाना शुल्क वसूलने का विरोध किया।
वही जाम की सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने ऑटो चालकों से वार्ता की। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि ऑटो चालकों को गाड़ी पार्क करने के लिए स्टैंड आवंटित किया गया है। लेकिन बीच सड़क पर ऑटो पार्क करने की वजह से जाम की स्थिति बन जाती है। शहर को जाम के जाम से मुक्त कराने के लिए पुलिस द्वारा कई बार अपील भी की गई। वही नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से मनमाना शुल्क वसूलने पर भी ऑटो चालकों ने आपत्ति जताई। वही चिरगांव पहाड़ी चुंगी पर बने दुकानदारों का कहना है कि ठेकेदार के द्वारा प्रत्येक वहां से ₹3 हज़ार रू की वसूली की जाती है प्रति टैक्सी से ₹30 और जो बड़े वाहन गुजरते हैं जैसे कि ट्रक ,बस या मैजिक ,लोडिंग तो उनसे सौ 2 सौ से लेकर 3 सौ रू तक की अवैध वसूली की जाती है और वह पैसा नगर पालिका तक नहीं पहुंचता क्योंकि नगर पालिका का जो जो टैक्स है वह 3 सौ रु प्रतिदिन के हिसाब से है लेकिन 3 हज़ार से कई गुना ज्यादा वसूली ठेकेदार के द्वारा की जा रही है वही पुलिस और ऑटो चालकों के बीच बातचीत का दौर जारी बना हुआ है। अंत में थाना प्रभारी ने टैक्सी ड्राइवर को दिए गए स्थान पर गाड़ी करनी करने के लिए कहा कि आप कोर्ट कलेक्टर गंज में स्थान दिया गया है आप लोग अपने स्टैंड पर अपनी टैक्सी खड़ी करके सवारी को भर सकते हैं और एक-एक करके गाड़ी निकाल सकते हैं लेकिन इस तरह से जाम लगाकर सड़क पर अगर खड़े हो गए तो फिर चालान किया जाएगा
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




