Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » रामराजा सरकार के दरबार में ग्राम स्वराज्य का संकल्प
Uncategorizedमध्यप्रदेश

रामराजा सरकार के दरबार में ग्राम स्वराज्य का संकल्प

Zee Bharat News 24
Last updated: January 7, 2026 10:20 am
Zee Bharat News 24
5 Min Read

जी भारत न्यूज24 

ओरछा धाम में स्वस्थ, समृद्ध, खुशहाल भारत मिशन की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न

ओरछा (मध्य प्रदेश), 6 जनवरी।

रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा धाम में आज स्वस्थ, समृद्ध, खुशहाल भारत मिशन परिवार की राष्ट्रीय एवं बहुराज्यीय महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन राम के दरबार में ग्राम स्वराज्य के संकल्प के उद्देश्य से किया गया, जिसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात एवं महाराष्ट्र के राष्ट्रीय, राज्य, जिला एवं तहसील स्तरीय पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

बैठक में देश में बढ़ती बीमारियों, किसानों की गिरती आय, युवाओं के पलायन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के कमजोर होते ढांचे पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। सभी सदस्यों ने विस्तृत विचार-विमर्श के पश्चात ग्राम, किसान, गौवंश, पर्यावरण एवं आयुर्वेद आधारित विकास मॉडल को जन-आंदोलन बनाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

देश में फैल रही गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण के लिए जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रभावी समाधान मानते हुए यह निर्णय लिया गया कि सभी जिलों में जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा प्रत्येक तहसील में कृषि परामर्श केंद्र स्थापित होंगे। हर गांव में ग्राम सखा, ग्राम महिला प्रमुख एवं ग्राम युवा प्रमुख नियुक्त कर किसानों को मिशन से जोड़ा जाएगा।

ग्राम स्वराज्य हेतु स्वरोजगार व स्वदेशी मॉडल

ग्राम स्वराज्य को मूर्त रूप देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टर आधारित उत्पादन इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी। इससे स्थानीय स्तर पर उत्पाद निर्माण, रोजगार सृजन एवं स्वदेशी संस्कृति को मजबूती मिलेगी।

युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा

युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु स्वदेशी स्टोर, होम शॉपिंग एवं ऑनलाइन मार्केट को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया, ताकि ग्रामीण उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया जा सके।

आयुर्वेद से असाध्य रोगों पर नियंत्रण

कैंसर, किडनी, लिवर, पेट विकार, शारीरिक कमजोरी एवं जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियों से समाज को मुक्त करने के लिए आयुर्वेद को घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। इससे औषधीय फसलों की मांग बढ़ेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

आयुर्वेदिक ढांचे का विस्तार

विश्व विख्यात योग एवं आयुर्वेदाचार्य पूज्य गुरुजी प्रकाश टाटा जी के मार्गदर्शन में प्रत्येक जिले में लाइफकेयर होम एवं लाइफकेयर सोफी की स्थापना की जाएगी। साथ ही हर जिले में आयुर्वेदिक चिकित्सकों को जोड़कर आयुर्वेद के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जाएंगे। इस विषय में आचार्य मनीष जी से भी सहयोग लेने का निर्णय लिया गया।

सूक्ष्म उद्योगों से गांवों को आत्मनिर्भर बनाना

गांव को इकाई मानकर सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना कर स्थानीय जरूरतों की पूर्ति गांव में ही करने पर सहमति बनी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

समाज जन जागरूकता यात्रा

सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गौ–ग्राम–किसान–पर्यावरण समृद्धि यात्रा 21 फरवरी को दंदरौआ धाम से प्रारंभ होकर 28 फरवरी को ओरछा धाम पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य गौ, गांव, किसान और पर्यावरण की महत्ता को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना है। यह यात्रा लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर जारी रहेगी।

प्रमुख वक्तव्य

राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय भैया ने मिशन की सभी योजनाओं को विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया। लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी जी ने प्राकृतिक खेती के लाभों को विस्तार से समझाया।

मुन्नी लाल शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष – मानव अधिकार सेवा संस्था एवं (पूर्व राज्य मंत्री )ने मिशन को पूर्ण समर्थन एवं सहयोग का आश्वासन दिया।

शिव शंकर चतुर्वेदी जी ने खेती का एटीएम मॉडल प्रस्तुत करते हुए आगामी तीन माह की कार्ययोजना रखी, जिसके अंतर्गत 50 जिलों में मिशन कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अजय भैया (राष्ट्रीय अध्यक्ष), रामहेत शर्मा, लक्ष्मी नारायण चतुर्वेदी, मुन्नी लाल शर्मा, शिव शंकर चतुर्वेदी, शकुंतला तिवारी, रविकांत चतुर्वेदी, अशोक खरे, के.के. प्रजापति, कपिल वर्मा (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), राकेश गतवार, प्रीति मौर्या, अखिलेश चौबे, राजेश सोनी, पुष्पेंद्र समेले (कैप्टन),  राजेश शर्मा, दिनेश कुशवाह, मनोज शर्मा, जैसी राम कुशवाह, सुनील सिंह, मनोहर यादव, मोनू दुबे, नितेश वार्ष्णेय, वालाराम कुशवाह, सुरेश मिश्रा, कमलेंद्र पटेल, अंकित कुशवाह, दिनेश वार्ष्णेय, नयन राज तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन परिवार

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

निर्वाचन आयोग ने कानूनी ढांचे के भीतर चुनावी प्रक्रियाओं को और मजबूत करने के लिए राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किया

March 11, 2025
मध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

लोधी, लोधा और लोध क्षत्रिय समाज का इतिहास बहादुरों का इतिहास – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

February 15, 2024
Uncategorized

एमजेएस कॉलेज भिण्ड के प्रिंसीपल पर गोली चलाने वाला आरोपी आयुध सहित गिरफ्तार

February 26, 2025
Uncategorizedक्राइममध्यप्रदेशलोकल

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में अमलतास मेडिकल कॉलेज के छात्रों एवं चिकित्सो द्वारा रेली निकाल किया विरोध प्रदर्शन

August 19, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?