जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया ब्यूरो चीफ
मैं आपको विश्वास दिलाता हूं की विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी : राकेश शुक्ला
भिण्ड। भारत सरकार मैं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रोफेसर डॉक्टर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि यह चुनाव भारत को विकसित,समृद्ध गौरवशाली और विश्व गुरु बनाने के लिए है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याणकारी की योजनाएं आप सभी के बीच खड़ी है मैं आपसे परिवार के नाते निवेदन करने आया हूं कि यह लोकसभा चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है जो राष्ट्र विरोधी ताकते ने मोदी जी को रोकने के लिए गठबंधन किए हैं ऐसे गठबंधनों को भ्रष्टाचारी नेताओं को हमें प्रत्येक बूथ पर 7 तारीख को होने जा रहे हैं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का कमाल मिलते हुए बहन संध्या राय जी को आशीर्वाद प्रदान करें ताकि वह संसद में सांसद बनकर नरेंद्र मोदी जी की ताकत को आगे बढ़ने का काम करेंगी। यह बात उन्होंने मैं गांव विधानसभा क्षेत्र के करके पूरा में भिंड दतिया लोकसभा सांसद एवं पार्टी प्रत्याशी श्रीमती संध्या राय के समर्थन में सामाजिक और जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
मध्य प्रदेश सरकार में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव भारत के लिए अति महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि हम सब संगठित होकर 7 तारीख को लोकसभा चुनाव में अपने-अपने बूथ पर सूर्य की पहली किरण के साथ परिवार को लेकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान परिषद बढ़ाते हुए भाजपा की प्रत्याशी सांसद संध्या राय को विजय दिलाकर उन्हें संसद बनाकर दिल्ली पहुंचाएं। मंत्री शुक्ला ने विश्वास दिलाया की विकास में हम दोनों पहिए में और बहन संध्या राय सांसद बनकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। मैं विश्वास दिलाता हूं कि मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को विजय प्राप्त होगी। संचालन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य देवेंद्र सिंह बघेल एवं आभार व्यक्त पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान ने किया। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार सिंह कुशवाह, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,रघुराज सिंह सिकरवार वीरेंद्र सिंह कुशवाहा अशोक सिंह पूर्व जनपद सदस्य सीताराम गुर्जर बेताल सिंह गुर्जर जगदीश सिंह बघेल लाल सिंह मुन्ना सिंह बघेल रमेश सिंह बघेलपुर सरपंच नाथू सिंह बघेल हवलदार सिंह बघेल सत्यनारायण सिंह सरपंच प्रताप सिंह अजब सिंह बघेल जनपद सदस्य बच्चन सिंह बघेल,जनपद सदस्य सत्यनारायण सिंह सरपंच हवलदार सिंह सरपंच चंद्रभान सिंह बघेल,पूर्व मंडी डायरेक्टर महिपाल सिंह नरेश बघेल जनपद सदस्य सुरेश बघेल, जनपद सदस्य प्रताप सिंह बघेल, सरपंच बंटी बघेल मुनेश बघेल संजू बघेल हरगोविंद बघेला तिलक सिंह बघेल,निरंजन सिंह बघेल,गंगा सिंह बघेल आदि लोग मंच पर उपस्थित रहे।




