जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ उन्नाव।
इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “जननी से जनशक्ति” विषय पर आधारित पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध में प्रथम स्थान प्रतीक्षा पाल, द्वितीय स्थान पारुल व तृतीय स्थान नैंसी ने प्राप्त किया। निर्णायक डॉ अभय राजपूत रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रतीक्षा पाल, द्वितीय स्थान गुंजन सिंह व तृतीय स्थान कोमल तथा सांत्वना पुरस्कार पारुल,रिमझिम ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। निर्णायक डॉक्टर धर्मेंद्र द्विवेदी रहे। प्राचार्य डॉक्टर विष्णु मिश्रा ने विजयी छात्राओं को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा वर्तमान समय में महिला आत्मनिर्भर ,स्वावलंबी तथा स्वयं में सक्षम है। यदि आपको आवश्यकता है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकती है। किंतु हमारी सामाजिक व्यवस्था ऐसी हो जिसमें महिलाओं को इन हेल्पलाइन नंबरों की आवश्यकता ही ना पड़े। लेकिन वर्तमान समय में इन नम्बरों को आम जनमानस में प्रचारित प्रसारित करने की अत्यंत आवश्यकता है।इस अवसर पर डॉक्टर दिग्विजय नारायण , डॉक्टर रवि राज वर्मा डॉक्टर किरण ,सुनीता निरंकारी ,डॉक्टर हरिओम दिवाकर, डॉक्टर सुमन देवी, डॉक्टर बृज किशोर गुप्ता समस्त कर्मचारी व अनेकों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे समस्त कार्यक्रम मिशन शक्ति संयोजिका डॉ सविता राजन की देख रेख में सम्पन्न कराए गए।
सुभाष सिंह ब्यूरो चीफ उन्नाव




