जी भारत न्यूज24
झांसी में की जा रही थी गांजे की तस्करी, नारकोटिक्स टीम ने की बड़ी कार्यवाही
झांसी में अदरक के ट्रक से एक करोड़ का गांजा बरामद,दो व्यक्ति गिरफ्तार।
खबर झांसी से है जहां नारकोटिक्स टीम ने एक करोड़ की कीमत का दो कुंटल दो किलो गांजा अदरक के ट्रक से बरामद किया ।
इसके साथ ही मौके से दो लोगों को टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।।बउपताया गया है कि नारकोटिक्स टीम प्रभारी चंदन पांडे को मुखबिर से सूचना मिली। जिसके चलते बबीना टोल प्लाजा के पहले टीम ने ट्रक को रोका। जो छत्तीसगढ़ से आगरा जा रहा था। जिसमें अदरक लदा हुआ था। जिसके बीच में गांजे की तस्करी की जा रही थी।। तलाशी के दौरान टीम ने दो कुंतल दो किलो गांजा बरामद किया। जिसकी बाजार में कीमत एक करोड़ के ऊपर बताई गई हैं।। वही टीम ने ट्रक के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।।





