Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » जिलाधिकारी ने गूगल मीट के माध्यम से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) कि समीक्षा की
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

जिलाधिकारी ने गूगल मीट के माध्यम से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) कि समीक्षा की

Zee Bharat News 24
Last updated: March 24, 2025 5:57 am
Zee Bharat News 24
6 Min Read

जी भारत न्यूज24 

संतोषजनक प्रगति ना होने पर बैंक मैनेजर को लगाई फटकार   

झांसी। सीएम-युवा योजनांतर्गत भारतीय स्टेट बैंक में 557 आवेदन- पत्र प्रेषण के सापेक्ष मात्र 155 स्वीकृत तथा 107 पर वितरण की कार्यवाही न होने पर किया असंतोष व्यक्त

** सीएम-युवा योजनान्तर्गत पंजाब नेशनल बैंक में 365 आवेदन पत्रों पर कोई निर्णय न लेने पर जिलाधिकारी ने लगाई बैंकर्स को फटकार

** गूगल मिट मे एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों द्वारा वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग में अनुपस्थित होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

आज जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल कांफ्रेंसिंग करते हुए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) योजना के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद, उपायुक्त उद्योग श्री मनीष चौधरी, लीडिंग बैंक से श्री भानु प्रताप सिंह सहित विभिन्न बैंकों के डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर तथा जनपद के समस्त क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबन्धक शामिल रहे।

वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता में शामिल योजना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वर्चुअल मीटिंग में शामिल बैंकर्स के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एंव बैंक मैनेजरों को स्पष्ट संदेश दिया के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए योजना अंतर्गत लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) योजनान्तर्गत जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने भारतीय स्टेट बैंक समीक्षा करते हुए बैंक में 557 आवेदन-पत्र प्रेषण के सापेक्ष मात्र 155 स्वीकृत तथा 107 पर वितरण की कार्यवाही होने पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया। समीक्षा के दौरान उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की विभिन्न बैंक शाखाओं में प्रेषित 255 आवेदन पत्रों पर अब तक कोई निर्णय न लेने पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने ताकीद करते हुए कहा कि जल्द से जल्द समस्त आवेदन पत्रों को स्वीकृत करते हुए वितरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

वर्चुअल मीटिंग में मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद द्वारा एसबीआई गुरसरांय में 35, मुख्य शाखा में 20, धबाकर में 11 और स्टेशन शाखा में 22 तथा रानीपुर में 33 आवेदन-पत्रों को तत्काल निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा वर्चुअल मीटिंग में पंजाब नेशनल बैंक की विभिन्न शाखाओं में 365 आवेदन पत्रों पर अब तक कोई निर्णय न। लेने पर नाराजगी व्यक्त की। समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पीएनबी बंगरा में 35, गुरसरांय में 26, फोर्ट शाखा में 22, मऊरानीपुर में 33, सीपरी में 17, टहरौली खास में 18 व टोडीफतेहपुर शाखा में 19 आवेदन-पत्र लम्बित होने पर शाखा प्रबन्धकों को ताकीद करते हुए निर्देशित किया कि एक सप्ताह उपरान्त पुनः समीक्षा में आज की प्रगति के सापेक्ष सुधार लाया जाए।

जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से एक्सिस बैंक तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों के वर्चुअल कॉन्फ्रेन्सिंग में उपलब्ध न होने पर लीड बैंक अधिकारी को उनके लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहाँ की। भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने वर्चुअल कान्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग कर रहे सभी शाखा प्रबन्धकों को निर्देश देते हुए कहा कि ऋण वितरण में आनाकानी न की जाए और किसी तरह की मध्यस्थता अथवा माँग की जाए,यदि शिकायत प्राप्त होती हैं तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल कांफ्रेंसिंग में एचडीएफसी बैंक लिमिटेड-71, बैंक ऑफ़ इंडिया 53, बैंक ऑफ बड़ौदा-27, प्रथमा बैंक-50, सेण्ट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया- 35, इंडियन ओवरसीज बैंक-28 आवेदन जिन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए आवेदनों को स्वीकृत कर वितरण कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अन्य बैंकों के पास मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) योजना के आवेदन लंबित रहने पर भी समस्त डिस्ट्रिक्ट कार्डिनेटर को आड़े हाथों लिया। समीक्षा के दौरान उन्होंने बैंक से प्रत्येक आवेदन के सम्बंद जानकारी प्राप्त की और नसीहत देते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से आवेदनों को निरस्त न किया जाए।

जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने उपस्थित विभिन्न भिन्न बैंकों के डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर को ताकीद करते हुए कहा कि इस योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गूगल मीट के माध्यम से आयोजित वर्चुअल कान्फ्रेंसिंग में जनपद के दूर दराज में स्थित विभिन्न बैंकों के बैंक मैनेजर सहित समस्त बैंकर्स उपस्थित रहे ।

देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकल

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत दैपरा सचिव को किया निलंबित

September 20, 2025
उत्तरप्रदेश

​खास खबर: ‘शोपीस’ बनकर रह गए सरकारी सीयूजी नंबर, वीआईपी और रसूखदारों के लिए चलते हैं पर्सनल नंबर, आम आदमी बेहाल!

June 17, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

रक्सा थाना क्षेत्र के पुनावली कला में किशान की बकरी को अजगर ने निगला

August 18, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकलशिक्षा

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीन शिक्षकों की एक वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकी

March 24, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?