जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
भिण्ड। भारत विकास परिषद शाखा जागृति द्वारा भिण्ड नम्बर एक स्कूल ग्राउंड में 9 जून से 16 जून तक सुबह 6 बजे से 9 बजे तक बाल संस्कार शिविर लगाया जा रहा हैं
शिवर में बच्चों को अच्छे संस्कारों की प्रेरणा दी जा रहीं हैं
शाखा जागृति द्वारा बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा का उद्देश हैं, संपर्क, सहयोग, संस्कार ,सेवा,समर्पण के बारे में विस्तार से बताया जा रहा हैं
साथ ही शिविर में बच्चों को योगा भी सिखाया जाता हैं शाखा जागृति के जो भी पदाधिकारी हैं वो बड़ी मेहनत और लगन के साथ बच्चों को अच्छे संस्कारों को विस्तार से समझाया करतें हैं शिविर में जिले के कई गांव से बच्चे आते हैं
आज के शिविर में कुमरौआ, मुड़िया खेरा,और कई स्कूलों के बच्चे मौजूद हुए बच्चों की संख्या 50–60 के लगभग रही




