जी भारत न्यूज24
कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया ने नामांकन पत्र दाखिल किया
नामांकन के समय कई बड़े नेता उपस्थित रहे
भिण्ड । भिंड – दतिया लोकसभा की रिजर्व सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया ने भिंड कलेक्ट्रेट पहुँचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के समय कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए जिनमें मुख्य रूप से पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह,उपनेता व अटेर विधायक हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी,गोहद विधायक केशव देसाई,दतिया विधायक राजेंद्र भारतीय,पूर्व विधायको में घनश्याम सिंह,मेवाराम जाटव,राधेलाल कुशवाहा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया,भिंड जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,दतिया जिलाध्यक्ष रामकिंकर सिंह,भिंड शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा,मेहगांव के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राहुल सिंह भदौरिया,पूर्व प्रदेश महासचिव जय श्रीराम बघेल,पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रमोद चौधरी,पूर्व प्रदेश सचिव रामशेष बघेल,जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद,कृष्णगोपाल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया ने नामांकन दाखिल करने के बाद चुनाव कार्यालय जखमोली हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा यह चुनाव मंहगाई,बेरोजगारी,भृष्टाचार के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है, जिसकी हकीकत अब जनता जान चुकी है,और अब जनता कांग्रेस को जिताकर पूर्ण बहुमत से देश में सरकार बनाने जा रही है।
सभा को वरिष्ठ नेताओं भी संबोधित किया। सभा स्थल पर कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




