जी भारत न्यूज24
मामला गहराया,फरियादी ने दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण व्यूरो (CID) में की शिकायत
आईपीएल में सट्टा लगाकर करोड़ो की संपत्ति बनाए जाने का लग रहा आरोप
फरियादी के अनुसार 2016 तक कुछ नहीं था अचानक कई बीघा जमीन, प्लाट, फ्लैट, मकान, कई कार, ले ली
शिकायतकर्ता द्वारा आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ग्वालियर में 2 जुलाई 2025 को शिकायत दर्ज़ कराई गई थी
12 जुलाई को लहार एसडीओपी कार्यालय में हो चुके है बयान
लहार। असवार में रामनरेश प्रेमा, रोहित राखी मोहित, हिमांशी की प्रोपर्टी की जाँच हो जिसकी शिकायत ग्वालियर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में की गई,शिकायत कर्ता राजीव त्यागी पुत्र सुरेश त्यागी निबासी असवार द्वारा आरोप लगाते हुए कहा गया की उक्त लोगों के पास कृषि के अलावा कोई आय का स्रोत नहीं है। जबकि उक्त लोगो के पास 2011 में एक जोन्डियर ट्रेक्टर था, घर की कृषि भूमि 9.5 बीघा थी, दो कच्चे मकान थे। यह सम्पत्ति 2016 तक रही थी जिसके पश्चात 2018 में एक मारुति सुजुकी 4 व्हीलर जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रुपये होगी। जिसके पश्चात 2020 में एक क्रेटा फोर व्हीलर जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये होगी। उसके पश्चात सन 2020 में ही एक हार्वेस्टर जिसकी कीमत लगभग 24 लाख रुपये होगी। उसके पश्चात सन 2022 में एक एक्स.यू. व्ही. फोर व्हीलर जिसकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये होगी। उसके पश्चात सन 2022 में ही एक प्लॉट ग्राम असवार में बहादुर सिंह तोमर से खरीदा था जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये होगी। जोकि चौरई सेवडा मार्ग पर स्थित है। उसके पश्चात सन 2022 में ही ग्राम मोजा चोरई में बोर बेल कराया और उसके ठीक 10 दिन बाद एक कोठी भी ग्राम चोरई में उसी बोर बेल पर बनवाई। जिसकी कीमत का कोई अंदाजा नहीं है। उसके पश्चात सन 2022 में ही दो बंदूक एक 12 बोर की बंदूक एवं एक इंगलिश माउजर खरीदी जिसकी लगभग कीमत 5 लाख रुपये होगी। उसके पश्चात सन 2023 में एक पिकअप फोर व्हीलर गाडी खरीदी जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये होगी। उसके पश्चात सन 2023 में ही दो प्लॉट थाटीपुर एवं अन्य जगह खरीद रखा है जिसकी कीमत लगभग 1.5 करोड रुपये होगी। उसके पश्चात सन 2023 में हरविलास दिक्षित के पुत्रगणों से 17 बिस्वा का एक प्लॉट असवार से भगाओली मार्ग पर खरीदा जिसकी कीमत लगभग 25 लाख होगी। उसके पश्चात सन 2023 में ही ग्राम असवार मोजा में एक कोठी एवं बोर बेल मुन्नीलाल और हरनारायण कुशवाह से खरीदा जिसकी कीमत का कोई अंदाजा नहीं है। उसके पश्चात सन 2023 में ही एक भूसा मशीन खरीदी जिसकी कीमत लगभग4 लाख रुपये होगी। एवं उसके पश्चात एक ट्रॉली बनवाई जिसकी लगभग कीमत 2 लाख रुपये होगी। उसके पश्चात 2023 में ही एक रोटावेटर खरीदा जिसकी लगभग कीमत 1.5 से 2 लाख रुपये होगी। एवं उसके पश्चात ही एक हेरो लिया जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये होगी। एवं उसके पश्चात एक हीरो स्पलेंडर मोटर बाईक खरीदी जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये होगी। एवं उसके पश्चात अपने मकान के बगल में ही कृपाचंद जैन का मकान खरीदा जिसकी कीमत का कोई अंदाजा नहीं है। उसके पश्चात अपने घर के पास में ही दो पक्के मकान बनवाये जिसकी कीमत का भी कोई अंदाजा नहीं है। उसके पश्चात सन 2024 में एक ट्रेक्टर 855 स्वराज खरीदा जिसकी लगभग कीमत 10 लाख रुपये होगी। एवं उसके पश्चात ही एक ट्रॉली बनवाई जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये होगी। उसके पश्चात सन 2024 में ही इंदौर में एक मकान खरीद रखा है जिसकी कीमत करोडों में होगी। सन 2024 में ही मोजा देवरी कला में एक बोर बेल और एक कोठी बनवाई जिसकी कीमत का कोई अंदाजा नहीं है। सन 2025 में एक हार्वेस्टर मशीन खरीदी जिसकी लगभग कीमत 30 से 50 लाख के बीच में होगी। उसके पश्चात ही इकमिली मोजा में एक बोर बेल कराया जिसकी भी कीमत का कोई अंदाजा नहीं है।
फरियादी का आरोप..आरोपी ने सट्टेबाजी से जुटाई सम्पति
फरियादी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उपरोक्त व्यक्तियों के पास विदेशों में भी प्रॉपर्टी होने की आशंका है, एवं यह आई.पी.एल. सट्टे का भी काम करता है। एवं उक्त लोगों के पास कई करोडों के सोने-चांदी के जेबरात एवं कई करोड रुपये नकदी होने की आशंका है।
संजीव सिंह चौहान




