जी भारत न्यूज़24
समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न
भिन्ड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गयी।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश पीएचई विभाग को दिये। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या उत्पन्न होने से पहले ही उसका निदान किया जाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि गेंहू उपार्जन के संबंध में सभी तैयारियाँ समय रहते पूरी कर लें। उन्होंने गेंहू उपार्जन के लिए पंजीकृत किसानों एवं खरीदी केन्द्रों के संबंध में जानकारी ली।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत जगदीश कुमार गोमे, एडीएम लक्ष्मीकांत पाण्डेय,एसडीएम एवं डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




