जी भारत न्यूज24
ब्रेकिंग न्यूज़
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में खड़े-खड़े ही गिरा और हो गई मौत
झांसी। स्टेशन पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से एक युवक के शव को उतारा गया है। वह ट्रेन के जनरल कोच में सवार था। भीड़ के चलते वह खड़े-खड़े ही यात्रा कर रहा था। अचानक से वह कोच में ही गिरा और शरीर में हरकत होना बंद हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे के डॉक्टर ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वह कौन है और कहां जा रहा था, जीआरपी इसका पता लगाने में जुटी है।
शनिवार को तिरुपति से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन नंबर 12707 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस झांसी की ओर आ रही थी। इसी दौरान ट्रेन के इंजन से सटे जनरल कोच में यात्रा कर रहे लगभ 38 साल के युवक की तबियत बिगड़ने लगी। इसी दौरान झांसी स्टेशन भी आ गया। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर खड़ी हुई तो यात्रियों की भीड़ में खड़ा युवक के अंदर ही फर्श पर गिर गया। यह देख यात्रियों ने उसे फर्श पर लिटाया और रेलवे को इसकी सूचना दी। यहां डिप्टी एसएस एसके नरवरिया को जानकारी मिली तो उन्होंने रेलवे डॉक्टर को मौके पर बुलाया। साथ ही आरपीएफ से युवक को नीचे उतरवाया गया। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने युवक का शरीरिक परीक्षण किया और उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जीआरपी को सूचना देते हुए युवक का शव उन्हें सौंप दिया।
फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं
झांसी जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की यात्रा के दौरान मौत हो गई थी। वह कौन है और कहां जा रहा था, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है। उसकी पहचान के लिए विभिन्न थानों से संपर्क किया जा रहा है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




