जी भारत न्यूज24
संजीव सिंह चौहान
भिण्ड । पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक एवं एसडीओपी मेहगाँव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे बालक बालिकाओं की दस्तयाबी के पालन में दिनांक 25/05/24 को थाना अमायन के अप.क्र. 66/24 धारा 363 भादवि. इजाफा धारा 376 भादवि. ¼ पाक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 25/05/24 को थाना अमायन के अपराध क्रमांक 66/24 धारा 363 भादवि. इजाफा धारा 376 भादवि. 3/4 पाक्सो एक्ट में बलात्कार एवं पाक्सो एक्ट के आरोपी को ग्राम गहेली से मुखविर की सूचना पर से गिरफ्तार कर गिरफ्तारी पंचनामा तैयार किया गया बाद आरोपी को जेआर पर न्यायालय मेहगाँव पेश किया जाता है।
सराहनीय भूमिका-
उपनिरीक्षक अजय सिंह यादव थाना प्रभारी अमायन एवं उनकी टीम में एएसआई कमल सिंह परमार,का.प्रधान आरक्षक योगेश कुमार,आरक्षक राघवेन्द्र सिंह,मनोज कुमार, दीपेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।




