जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ, उन्नाव।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंघूपुर बेरियागाड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार ने गौ माता का पूजन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मेले में विधायक ने पशु पालकों को बताया कि सरकार गांव-गांव दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेलों का आयोजन करा रही है। मेलों का प्रमुख उद्देश्य किसानों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देना और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट (पशु एम्बुलेंस) चलाकर पशुपालकों को उनके घरों पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है।कोई भी किसान 1962 डायल कर एम्बुलेंस से अपने पशु का इलाज निःशुल्क करा सकता है।इस एम्बुलेंस में पशु चिकित्सक सहित दवाईयां भी होंगी। मेले में डॉ. दिनेश चंद्रा और डॉ. राहुल सचान पशु चिकित्सक के अलावा प्रधान नवदीप राठौर व अंकित शुक्ला आदि पशु पालक मौजूद रहे। बाद में उन्होंने ब्लाक सभागार बांगरमऊ में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्धबोधन को सुना और किसानों को चना, मटर व सरसों की निःशुल्क किट वितरित की।
सुभाष सिंह ब्यूरो चीफ उन्नाव




