जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
कोतवाली क्षेत्र के हरदोई उन्नाव मार्ग पर एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के निकट तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे अन्यत्र रेफर किया गया। हरदोई जनपद के थाना मल्लावां अंतर्गत ग्राम कोकटमऊ निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामेंद्र आज सोमवार बाइक से बांगरमऊ आ रहा था। रास्ते में हरदोई उन्नाव मार्ग पर टोल प्लाजा कट के निकट तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी ।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजीअस्पताल में भर्ती कराया गया । चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।




