जी भारत न्यूज24
उन्नाव अजगैन विद्युत बिल राहत योजना 2025–26 के तहत अजगैन उपकेंद्र से संबंधित विशेष शिविर सरायजोग में आयोजित किया गया। कैंप का निरीक्षण मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ के मुख्य अभियंता तथा नोडल अधिकारी इंजीनियर बी.के. आर्य ने किया।निरीक्षण के दौरान कुल 21 उपभोक्ताओं का विद्युत बिल ₹5,20,000 पाया गया, जिस पर योजना के तहत ₹2,52,701 की बड़ी छूट प्रदान की गई। छूट के बाद उपभोक्ताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराकर लाभ प्राप्त किया और बिल जमा किए।अधिकारियों ने बताया कि यह योजना उपभोक्ताओं के आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। उपखंड अधिकारी रुद्र प्रताप अजगैन, उन्नाव ने सभी बकाया एवं नेवर पेड–लॉन्ग अनपेड” उपभोक्ताओं से अपील की कि वे प्रतिदिन संचालित इस विशेष राहत योजना का लाभ अवश्य लें और अपने बिल में भारी छूट प्राप्त करें।




