जी भारत न्यूज़24
भिण्ड। मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशानुसार एवं मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत भिंड के सहयोग से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा जवान भर्ती कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसमे दिनांक 29-फरवरी-2024 को सुरक्षा जवान भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें से 64 अभ्यर्थियों ने भाग लिया नाप जोख करने और साक्षात्कार करने के बाद 20 जवानों का सिलेक्शन किया गया इस भर्ती में मुख्य कार्यपालन अधिकारी लहार के साथ आजीविका मिशन मेहगांव के मनोज शिवहरे भारती कैंप में उपस्थित रहे इसी क्रम में जनपद पंचायत भिंड 01 मार्च को 02 मार्च 2024 को प्रात 10.30 बजे से 3.30 बजे तक कैम्प आयोजित किया जाएगा।




