गोपाल बसेड़िया
जी भारत न्यूज24
भिण्ड । पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ. असित यादव के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक,नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरूण कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य के नेतृत्व जिला भिण्ड में अवैध शराब,अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों व स्थायी वारंटियों पर लगातार अभियान चलाकर धरपकड की कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में दिनांक 06 जून 24 को मुखबिर से सूचना पर से भिण्ड शहर में आईटीआई रोड भिण्ड पर एक आरोपी को एक 12 बोर का देशी कटटा व एक राउण्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया गया तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को उपलब्ध हुये अवैध कटटा व राउण्ड के स्त्रोत व खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है।
उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक मुकेश कुमार,उपनिरीक्षक विजय शिवहरे, नागेश शर्मा,प्रधान आरक्षक राजेश मदुरिया, गुरूदास,सोनेन्द्र सिंह,आरक्षक भूपेन्द्र राजावत,सन्दीप राजावत,अतुल पाण्डेय आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तार,एक 12 बोर का देशी कट्टा व राउण्ड बरामद




