जी भारत न्यूज24
भिण्ड । पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव,संजीव पाठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में एंव एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चोरो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना रौन से थाना प्रभारी रौन निरीक्षक शक्ति सिंह यादव द्वारा टीम का गठन किया गया।
दिनांक 18/07/2024 को थाना रौन की पुलिस टीम द्वारा मुखविरो को सक्रीय किया एंव गुप्त सुत्रो से जानकारी प्राप्त कर थाना रौन व आसपास के क्षेत्रों में चोरी में संलिप्त सुरपतिपुरा जिला जालौन, उ.प्र. के दो आरोपीयो को मछण्ड मे हुई चोरी की मोटरसायकिल के साथ पकडा जिनसे पूछताछ करने पर आरोपीगणो द्वारा थाना रौन, थाना लाहर, थाना मिहोना एंव थाना माधौगढ क्षेत्र से 12 मोटर सायकिल चोरी करना बताया जिनमे से 10 मोटरसायकिल थनूपुरा के बीहड में टीले के पीछे नाले (खार) के पास छूपा कर रखना व दो मोटरसायकिलो को चंदावली में एक व्यक्ति को बेचना बताया । चोरो के बताये अनुसार चोरो से 1 12 मोटरसायकिल बरामद की गई है।
बरामद मोटरसाइकिलो की कीमत करीब 12,00000/- (12 लाख) रूपये होगी ।
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी रौन निरीक्षक शक्ति सिंह यादव, उपनिरीक्षक रविन्द्र तोमर,सहायक उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल चौधरी, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, नकुल यादव,आरक्षक प्रेम प्रकाश सिंह,नवीन तोमर, अभिषेक राजावत, कोशल जाट,विपिन जाट, जसविंद जाट,राहुल तोमर,सूरज जाट,चंचल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना रौन पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र से चोरी हुई 12 मोटरसाइकिल की बरामद




