Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » वार्षिक निरीक्षण थाना गरौठा, जनपद झाँसी
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

वार्षिक निरीक्षण थाना गरौठा, जनपद झाँसी

Zee Bharat News 24
Last updated: November 16, 2025 6:46 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा कोतवाली गरौठा का किया गया वार्षिक निरीक्षण

थाना परिसर, थाना कार्यालय, मालखाना, शास्त्रागार व शस्त्रों के रखरखाव, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, आगन्तुक कक्ष, मेस, आरक्षी बैरक आदि का किया गया निरीक्षण

 

*“थाना क्षेत्र के समस्त ग्रामों में नियुक्त ग्राम प्रहरियों से मुलाकात कर ग्राम संबंधी जानकारी प्राप्त की गई तथा आगामी शीत ऋतु के दृष्टिगत उन्हें गरम साल व टार्च भेंट करते हुए गाँव में सक्रिय रहकर सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु दिए निर्देश”*

 

*“थाना क्षेत्रान्तर्गत घटित अपराधों व कृत कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश”*

 

*“कार्यालीय अभिलेखों का अवलोकर कर अद्यावधिक रखने के दिए निर्देश”*

 

*‘‘आगामी शीतऋतु के दृष्टिगत चोरी, नकबजनी व लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही करने के दिए निर्देश”*

 

*“जनसुनवाई व विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश”*

 

*”अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने के निर्देश”*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा कोतवाली गरौठा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम गार्ड सलामी ली, तत्पश्चात थाना परिसर का व्यापक निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, शस्त्रागार एवं शस्त्रों के रखरखाव, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, आगन्तुक कक्ष, मेस, आरक्षी बैरक सहित समस्त महत्वपूर्ण स्थलों का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

एसएसपी द्वारा कार्यालीय अभिलेखों की बारीकी से जांच कर उन्हें अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना क्षेत्र में घटित अपराधों एवं अब तक की गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना क्षेत्र के सभी ग्रामों में नियुक्त ग्राम प्रहरियों से मुलाकात कर ग्राम की सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त की। आगामी शीत ऋतु को देखते हुए ग्राम प्रहरियों को गरम साल तथा टॉर्च भेंट कर उन्हें रात्रि गश्त एवं सतर्कता बढ़ाने, साथ ही सूचनाओं के त्वरित आदान–प्रदान हेतु सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एसएसपी ने मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया, केन्द्र पर उपलब्ध अभिलेखों एवं शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध किया जाए तथा प्रत्येक निस्तारण के उपरान्त शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक प्राप्त किया जाए।

आगामी शीत ऋतु में चोरी, नकबजनी व लूट जैसी वारदातों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर सक्रिय पुलिसिंग करने, बीट आरक्षियों को अपने क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर आवश्यक सूचनाएँ संकलित करने तथा भूमि/सम्पत्ति संबंधी विवादों के मामले संज्ञान में आने पर तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई कराने के सख्त निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई तथा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाया जाए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी गरौठा सुश्री असमा वकार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

कलिकाल में मोक्ष का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है श्रीमद्भागवत कथा…. राम शरण शास्त्री जी महाराज भक्ति ज्ञान वैराग्य ने सुनी कथा

December 16, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

जोन स्तरीय साइबर अपराध जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर कार्रवाई निरंतर जारी

May 24, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, 10 साल पहले हुई थी शादी

October 18, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?