जी भारत न्यूज24
आवेदन विभाग की बेवसाईट mrationmitra.nic.in पर ऑनलाइन किये जा सकेंगे
अधिक जानकारी के लिये संबंधित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से संपर्क करें
जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड ने बताया कि जिला भिण्ड में ग्रामीण क्षेत्रों में जिन पंचायतों में शासकीय उचित मूल्य दुकान नहीं है, उन पंचायतों में नवीन उचित मूल्य दुकान खोली जाने हेतु पात्र संस्थाओं से निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 25 जून 2024 से 10 जुलाई 2024 तक आंमत्रित किये गये हैं। आवेदन विभाग की बेवसाईट mrationmitra.nic.in पर ऑनलाइन किये जा सकेंगे।
पात्र संस्थायें आवेदन की अर्हतायें की अधिक जानकारी के लिये संबंधित अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय एवं सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से संपर्क करें।
भिण्ड जिले के ग्रामीण क्षेत्र में दुकानविहीन पंचायतें अटेर में नरीपुरा, विरगंवा, पावई, सौरा, पिथनपुरा, गोहद में खेरिया जल्लू, डॉग छँकुरी, लहार में सोंसरा, रौन में लोहचरा, चाचीपुरा निर्धारित हैं।




