जी भारत न्यूज24
देवास ।आनंद गुप्ता।
लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक पांच, छह,सात अगस्त को देवास में आयोजित की जा रही है ।
लघु उद्योग भारती के समीर मुंद्रा ,प्रतीक गुप्ता ,विजेंद्र उपाध्याय ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में बताया कि लघु उद्योग भारती सूक्ष्म व लघु उद्योगों के बीच कार्य करने वाला एक राष्ट्रीय संगठन है, जो राष्ट्रवादी विचारधारा के अंतर्गत कार्य करता है।
इस संस्था के 60 हजार सदस्य हैं ,व कुल नौ सौ इकाई है ।
महिला उद्यमियों के लिए स्वयं सिद्धा इंडस्ट्रियल ट्रेड फेयर का भी तीन दिवसीय आयोजन होगा ।
जिसमें करीब 100 स्टॉल प्रमुख रूप से महिलाओं के बनाए गए उत्पादकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के प्रमुख आयोजन है – 6 अगस्त को उद्यमी सम्मेलन जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मंत्री चेतन कश्यप, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल जी, लघु भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा उपस्थित रहेंगे।
इसी के साथ एक स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा जिसमें देश भर के उद्योगों के बारे में विस्तृत जानकारी रहेगी।




