जी भारत न्यूज24
भिण्ड – दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती राय ने संस्कृत में ली शपथ
भिण्ड । भिण्ड – दतिया लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय ने लोकसभा सदन में दूसरी बार संस्कृत में उन्होंने शपथ ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम विकसित भारत के विराट संकल्पों को सिद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध हैं,नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि 18 वीं लोकसभा के संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करना मेरे लिए गौरव का अवसर हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में हम सभी विकसित भारत के विराट संकल्पों को सिद्ध करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोकसभा में संसद के सत्र में क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय ने सांसद पद की शपथ लेते ही उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाओं की गारंटी के साथ हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़ी रहूंगी विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगी। सांसद श्रीमती राय ने कहा कि आप सभी ने मुझे जन सेवा करने का अवसर दिया है नीचे थी क्षेत्र के विकास सुरक्षा और प्रकृति के लिए हमेशा योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाने का पूर्ण प्रयास करूंगी।




