संजीव सिंह चौहान रिपोर्टर
जी भारत न्यूज24
गोहद । बरथरा रोड पर संचालित ईंट भट्टा पर कार्य करने वाले मजदूर ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार महेश माहोर पुत्र जगदीश माहोर उम्र लगभग 48 वर्ष बरथरा रोड पर संचालित ईंट भट्ठे पर अपनी पत्नी के साथ मजदूरी का कार्य करता था। बुधवार की सुबह जब पत्नी ने देखा तो पति फांसी पर लटका हुआ मिला। फांसी पर लटके होने की सूचना पुलिस को दी गई।गोहद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल भेजा। लेकिन मजदूर के पिता का नाम किसी को मालूम न होने के कारण पुलिस को काफी प्रयास करने पड़े। जिसके पश्चात मजदूर की पहचान हुई। जिसमें पिता का नाम जगदीश माहोर एवं पता पाराशर की गडी थाना अम्बाह होना पता चला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंपा।
ईंट के भट्टा पर कार्य करने वाले मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान




