जी भारत न्यूज24
भिण्ड। जिले के आकोन में अवैध लकड़ी से भरी गाड़ी होने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने संदेह होने पर लकड़ी से आधी भरी हुई गाड़ी को रात में पकड़ा,बाद में उक्त गाड़ी को छोड़ दिया गया, इस संबंध मे वन विभाग के एसडीओ बहादुर सिंह से उक्त गाड़ी को छोड़ने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जिस वक्त गाड़ी को पकड़ा गया उस समय वहां मजदूर थे,और गाड़ी आधी भरी थी उनसे जब आवश्यक कागज मांगे गए तो वह उस वक्त कागज पेश नहीं कर सके तो वन विभाग के अधिकारियों ने उक्त वाहन को जप्त कर लिया,जब गाड़ी मालिक द्वारा लकड़ी परिवहन से संबंधित आवश्यक कागज (टीपी) पेश की गई,तब उक्त गाड़ी को छोड़ दिया गया साथ ही गाड़ी मालिक को गाड़ी के साथ हमेशा वैध दस्तावेज रखने की हिदायत दी गई।




