जी भारत न्यूज24
भांडेर विधायक श्री बरैया होंगे शामिल
भिण्ड । मेहगांव में ग्राम सोनी के अंतर्गत टीकरी गांव के 13 बच्चों के साथ हुई भींवत्स घटना में प्रशासन के अपराधियों को बचाने और पीड़ितों पर ही उल्टा परेशान करने के रवैये के विरोध में कांग्रेस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया धरना प्रदर्शन मेहगांव में तहसील के सामने सोमवार दिनाक 24 जून को सुबह 10:30 पर शुरू होगा । जिसका नेतृत्व भिण्ड दतिया लोकसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी रहें भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया करेंगे,उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओ और आमजन से उपस्थित रहने की अपील की है।




