जी भारत न्यूज24
डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दलितों, महिलाओं और मजदूरों के साथ होने वाले भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई – रामशेष बघेल
भिण्ड । जिला कांग्रेस कार्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि (परिनिर्वाण दिवस) पर छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित की गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 06 दिसंबर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका निधन 6 दिसंबर,1956 को हुआ था। यह दिन उनके योगदान और सामाजिक सुधार के कार्यों को याद करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने दलितों, महिलाओं और मजदूरों के साथ होने वाले भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई । अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
14 दिसंबर को “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत नई दिल्ली में महारैली का आयोजन
वोट चोर,गद्दी छोड़ अभियान के तहत नई दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली की तैयारियों के सम्बंध में ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के आव्हान पर वोट में गड़बड़ी,लक्षित वोटर विलोपन और चुनावी धांधली के विरोध में 14 दिसंबर 2025 को दोपहर 01.00 बजे,रामलीला मैदान,नई दिल्ली में “वोट चोर गद्दी छोड” राष्ट्रव्यापी महारैली आयोजित की जाएगी ।
उन्होंने बताया कि रैली के संबंध में जिला,विधानसभा,ब्लॉक,ग्राम एवं वार्ड स्तर पर प्रेस ब्रीफिंग,स्थानीय मीडिया,पोस्टर,बैनर,डिजिटल संचार और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार द्वारा वोट चोरी और एसआईआर जैसी प्रक्रिया से लोकतंत्र और संविधान पर मंडरा रहे खतरे से जनता को अवगत कराना सुनिश्चित किया गया है।
“वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली में पहुँचने हेतु जिले के विधायक,पूर्व विधायक,लोकसभा/विधानसभा प्रत्याशी,प्रदेश,जिला पदाधिकारी, मोर्चा संगठन,विभाग,प्रकोष्ठ के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों,स्थानीय जनप्रतिनिधियों,वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन को महारैली में पहुँचने की अपील करने के साथ ही जिम्मेदारी भी सौपी गई। बघेल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आगामी 10 दिसंबर 2025 को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय,भोपाल में प्रदेश के समस्त नगरीय निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की एक दिवसीय बैठक सुबह 02 से 05 बजे तक भिंड जिले के जनप्रतिनिधियों की बैठक आहूत की जाएगी। उक्त बैठक में नगर पालिका/नगर परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, नेताप्रतिपक्ष सहित समस्त पार्षदों की दिनांक 10 दिसंबर को प्रातः 10 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन, शिवाजी नगर,भोपाल में सम्लित होंगे।
प्रदेश कांग्रेस सहसचिव मनोज देपुरिया,पूर्व जिलाध्यक्ष जय श्रीराम बघेल,रामहर्ष सिंह कुशवाह,महेश जाटव,पूर्व प्रत्याशी विधानसभा रौन गिरदावल सिंह बघेल,डॉ. शिवेंद्र सिंह कुशवाह रौन,डॉ.रणवीर सिंह यादव, संजय भूता,सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा,अजा विभाग जिलाध्यक्ष रंजीत सख्वार,महिला प्रदेश महासचिव रेखा भदौरिया,सुशीला नरवरिया,स्मिता शर्मा,केदार कौशल, नरोत्तम नरवरिया,इलियास खान, नयन सिंह माहेश्वरी,नईम खान, रामस्वरूप गोयल,जगत सिंह यादव,रघुनाथ त्रिवेदी,नयन सिंह राजावत,मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,अरविंद अरेले,राजेंद्र सिंह यादव कुरथरा,अरविंद यादव हैबतपुरा,राहुल सिंह कुशवाह,सुल्तान सिंह नरवरिया,प्रदीप भदौरिया, अहिबरन सिंह,राजवीर बघेल,आशुतोष शर्मा,विवेक पचौरी, राजीव कौशिक,गरीब सिंह यादव,अविलाख सिंह यादव, अभिषेक मौर्य,रामवीर यादव,विवेक जामोर,बलराम यादव,योगेंद्र कुशवाह,सत्येंद्र पाल,माहेश्वरी जाटव,अतुल उपाध्यक्ष, अजय शर्मा,उपेंद्र यादव,सुनील शर्मा,रामहेत दोहरे,राहुल नरवरिया,विपिन बघेल,महावीर जाटव,गोपाल मिश्रा आस्तीक,पातीराम गौतम, मुलायम यादव पूर्व पार्षद,देशराज यादव, संदीप बघेल,उदल सिंह,राजाराम यादव,राजेश,मातादीन जाटव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




