Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » विधुत विभाग के जेई लोकेंद्र राणा के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने कांग्रेस पहुंची थाने
Uncategorizedटेक्नोलॉजीराजनीतिलोकल

विधुत विभाग के जेई लोकेंद्र राणा के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने कांग्रेस पहुंची थाने

Zee Bharat News 24
Last updated: September 22, 2024 7:14 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24

कांग्रेस नेताओं ने जेई के खिलाफ कलेक्टर के नाम मौ तहसीलदार को ज्ञापन सौपा एवं जेई के वायरल ऑडियो पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने थाना प्रभारी को दिया आवेदन

भिण्ड । कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कलेक्टर के नाम मौ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा एवं जेई के वायरल हुए ऑडियो पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के लिए मौ थाना प्रभारी को आवेदन पत्र सौपते हुए कहा कि मौ विद्युत विभाग में जेई पद पर पदस्थ लोकेंद्र राणा द्वारा अपने पदिए कर्तव्यों का दुरुपयोग कर शासन को क्षति पहुंचाने व विद्युत व्यवस्था बिगाड़ कर क्षेत्र में अशांति और माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं ।
श्री कुशवाह ने कहा कि मौ क्षेत्र में निरंतर अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही है,जिसकी शिकायत प्रशासन एवं मौ पुलिस थाने में की जाती रही है,लेकिन लगता है,कि भृष्ट अधिकारियों को भाजपा नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है,इसलिए उन भृष्ट अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही हैं । उन्होंने कहा कि मौ विद्युत विभाग में जेई पद पर लोकेंद्र राणा पदस्थ है,एक वायरल ऑडियो में वह अपने अधीनस्थ कर्मचारी जो की रसनोल फीडर पर पदस्थ है,उसको अपने पदीय कर्तव्यो का दुरुपयोग करते हुए करंट ट्रांसफॉर्मर तोड़ने की बात कह रहे हैं,जबकि एक करंट ट्रांसफार्मर की कीमत 20 से 22 रुपए होती है। श्री कुशवाहा ने कहा इससे यह सिद्ध होता है,कि करंट ट्रांसफार्मर तुड़वाकर वह क्षेत्र में आम जनमानस को परेशान व क्षेत्र में अशांति फैलाने की उनकी मंशा स्पष्ट होती है,उन्होंने कहा कि जेई ‌द्वारा जानबूझकर क्षेत्र में अंधेरा और लोगों को परेशानियों में डालने के कारण क्षेत्र में अशांति फैल सकती थी जिस कारण दंगा होने की स्थिति निर्मित हो सकती थी । श्री कुशवाहा ने कहा कि उक्त कृत अपराध की श्रेणी में आता है,जेई ‌द्वारा शासन को क्षति पहुंचाने व आम जनमानस मैं अशांति फैलाये जाने को लेकर अपराध पंजीबद्ध किया जाकर ठोस कार्यवाही करनी चाहिए । गोहद विधायक केशव देसाई ने कहा कि जेई लोकेंद्र राणा एक लोकसेवक होते हुए भी अपने विभाग को झति पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं,यह अपराधिक कृत्य है,ऐसे लापरवाह अधिकारी को तुरंत निलंबित किया जाए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने चेतावनी देते हुए कहा कि उक्त आवेदन पत्र पर 10 दिवस के अंदर कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी बड़ा जन आंदोलन करेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी,उन्होंने कहा कि जनता के हित के लिए कांग्रेस पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी और जनहित में जरूरत पड़ी तो वह न्यायालय की शरण में जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे ।
ज्ञापनकर्ताओं में मुख्य रूप से गोहद विधायक केशव देसाई,कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,मौ ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव,जिला महामंत्री राजीव कौशिक,गोहद ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर,पार्षद सोनपाल,राहुल उपाध्याय,रामनरेश शर्मा,पुष्पेंद्र सिंह,नेहा,तिलक सिंह के अलावा कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर 15 साल की दलित बालिका का अपहरण कर गैंग रैप के मामले में पांच आरोपी सबूत के अभाव मे बरी

July 21, 2025
Uncategorizedक्राइम

बमनुआ में पानी के गड्ढे में डूबकर 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

February 21, 2025
Uncategorized

स्वाभिमान और वीरता का दूसरा नाम ‘महाराणा प्रताप’, घास की रोटी स्वीकार की पर मुगलों की गुलामी नहीं

May 10, 2026
प्रसाशनलोकल

भिण्ड में खनिज माफियाओं पर बड़ा एक्शन: अवैध रेत, मिट्टी और गिट्टी के परिवहन में संलिप्त JCB और डम्पर समेत 10 वाहन जप्त

June 4, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?