जी भारत न्यूज24
उन्नाव। अकोहरी-मवई मार्ग पर एक सड़क हादसे में साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान कल्याणखेड़ा मजरा अकोहरी निवासी बाबू लाल (55) के रूप में हुई है। बता दे की बुधवार रात को बाबू लाल एक निमंत्रण से साइकिल पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अकोहरी-मवई मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वे सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक बाबू लाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बाबू लाल खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी बुद्धा देवी और दो बेटे संतोष कुमार और उमेश कुमार हैं। हादसे से परिवार सदमे में है। थाना मौरावां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अभी तक हादसे के जिम्मेदार वाहन का कोई सुराग नहीं मिला है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी वाहन चालक की जल्द पहचान और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अकोहरी-मवई मार्ग पर बढ़ते हादसों को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की भी मांग की है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




