जी भारत न्यूज24
जय देवी शिक्षा प्रसार समिति लिंक वर्कर स्कीम परियोजना द्वारा जिला अस्पताल भिंड डॉ. जे.एस. यादव (cmho) एवं डॉ डी.के. शर्मा (DTO)के मार्गदर्शन में होमगार्ड यूनिट भिंड में केंडिल मार्च एवं रंगोली कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।
भिंड, 1 दिसंबर 2025
जिला अस्पताल भिंड में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. जे. एस. यादव तथा जिला क्षय अधिकारी डॉ. डी. के. शर्मा वरिस्ट चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश शर्मा,जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी अवदेश सोनी, जिला कार्यक्रम समन्वयक अवनीश दैपुरिया, ने उपस्थित होकर जागरूकता संदेश दिए।

कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल से इटावा चुंगी तक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं एवं आमजन को एचआईवी/एड्स से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। रैली के बाद पुनः जिला अस्पताल परिसर में इसका समापन किया गया। इसी के साथ संध्या काल में जिला होमगार्ड इकाई भिंड असिस्टेंट कमांडेंट बृजमोहन नरवरिया की उपस्थिति में रंगोली एवं केंडिल मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके दौरान सभी के द्वारा आव्हान किया गया कि सबसे पहले हम hiv/sti के प्रति सजग होंगे और लोगों को सजग बनाएंगे और
इस अवसर पर LWS स्टाफ से जिला समन्वयक बृजेन्द्र शर्मा जी द्वारा HIV एक्ट 2017 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा सभी के साथ HIV की अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री no 1097 साझा किया गया एवं उनके मार्गदर्शन से जोनल सुपरवाइजर जितेंद्र शर्मा एवं शिवशंकर शर्मा,समस्त clw स्टाफ, टी आई परियोजना स्टाफ, सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र से प्रोजेक्ट मैनेजर विकाश चतुर्वेदी और ORW नीरज जयंत एवं कृष्णाकांत शर्मा ने रैली मे सम्मिलित हुए तथा जिला अस्पताल से ICTC काउंसलर सीमा जैन और DSRC काउंसलर संगम कुमारी, लेब टेक्निशियन नितिन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर एचआईवी की रोकथाम, परीक्षण और उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
CMHO डॉ. जे. एस. यादव ने कहा कि समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार और जागरूकता ही एड्स के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।
जिला क्षय अधिकारी डॉ. डी. के. शर्मा ने बताया कि एचआईवी और टीबी के संयुक्त उपचार व समय पर पहचान से मरीजों को बेहतर जीवन दिया जा सकता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों, समुदाय प्रतिनिधियों और स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया।




