जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश बांगरमऊ, उन्नाव बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में संडीला मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार वृद्ध और बाइक सवार दोनों गम्भीर घायल रूप से घायल हो गए। सरकारी अस्पताल द्वारा घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के अटवा अवैक गांव निवासी तेज कुमार 58 पुत्र मैकूलाल आज रविवार शाम साइकिल से बेहटा की बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में सण्डीला मार्ग पर सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार बाइक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी । घटना में साइकिल चकनाचूर हो गई और उसपर सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगते ही बाइक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। और बाइक सवार इमरान 35 वर्ष पुत्र इसरार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने सरकारी एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को यहां की सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




