जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय भिण्ड
माननीय मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर तथा राजीव कुमार अयाची, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के आदेशानुसार एवं हिमांशु कौशल, जिला न्यायाधीश/सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28-11-2024 को डी.पी.एस. स्कूल, जिला भिण्ड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित चन्द्रशेखर राठौर, न्यायाधीश भिण्ड उपस्थित रहे।
उक्त शिविर में उपस्थित न्यायाधीश महोदय द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाओं के आलोक में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में गुड टच एवं बेड टच के बारें में विस्तारपूर्वक समझाया गया एवं साइबर अपराधों, मोबाईल/स्मार्ट फोन (व्हाट्सऐप, इन्सटाग्राम, फेसबुक आदि) के माध्यम से होने वाले अपराधों से बचने हेतु जागरूकता प्रसारित करने के संबंध में एवं साइबर अपराधों, मोबाईल/स्मार्ट फोन (व्हाट्सऐप, इन्सटाग्राम, फेसबुक आदि) के माध्यम से होने वाले अपराधों से बचने हेतु जागरूकता प्रसारित करने के संबंध में तथा नशा उन्मूलन के बारें में भी विस्तारपूर्वक समझाया गया। बच्चों को पाॅक्सो एक्ट के अंतर्गत बच्चों के साथ होने वाले साइबर अपराधों जैसे- हनी ट्रैप, ओन लाइन पीछा करना, ट्रोलिंग, फिसिंग आदि के बारें में सरलतम भाषा में जानकारी दी गई तथा ऐसे किसी भी अपराध के संबंध में सबसे पहले अपने माता-पिता या अभिभावक को अवगत कराए तथा किसी भी अनजान नंबर से वीडियों काॅल न उठाये।
इसी क्रम में सौरभ कुमार दुबे, जिला विधिक सहायता अधिकारी भिण्ड द्वारा समझाया गया कि यदि कोई ऐसा अपराध किसी के साथ गठित होता है तो वह संबंधित थाने की साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके साथ ही कानूनी सहायता के लिए नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 या नालसा ऐप डाउनलोड कर उसपर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है एवं अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या संबंधित तहसील विधिक सेवा समिति में संपर्क किया जा सकता है।
उक्त कार्यक्रम में अजय त्रिपाठी, डिप्टी चीफ एलएडीसी अधिवक्ता, अमित थापक, असिस्टेंट एलएडीसी अधिवक्ता एवं विद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह यादव, कुनाल शर्मा, अध्यापकगण, छात्र-छात्रायें एवं मनोज श्रीवास, पी0एल0ही0 भिण्ड उपस्थित रहे।




