जी भारत न्यूज24
भिण्ड । सावन कृपाल रूहानी मिशन के मीडिया प्रभारी सौरभ नरूला ने भिण्ड में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश: विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु और सम्वन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज भिण्ड में सत्संग प्रवचन हेतु पधार रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त ध्यान अभ्यास के गुरु संत राजिन्दर सिंह जी महाराज 10 अप्रैल 2025 को भिण्ड में सत्संग प्रवचन फरमाएंगे और उसके पश्वात आध्यात्मिक दीक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जोकि प्रभु प्राप्ति के जिज्ञासुओं के लिः प्रभु की ज्योति को अनुभव करने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान करेगा।
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज 10 अप्रैल, 2025 को शाम 7 बजे आध्यात्मिक प्रयचन फरमाएंगे। जिर जिसमें वे ध्यान अभ्यास और आध्यात्मिकता के विभिन्न पहलुओं को खोल खोलकर समझाएंगे कि ये किस तरह हमारे मनुष्य जीवन के मुख्य उद्देश्य अपने आपको जानने और पिता-परमेश्वर को पाने में मददगार हो सकते हैं। सत्संग में भाग लेने वाले भाई-बहन एक सरल और शक्तिशाली ध्यान अभ्यास की तकनीक सीखकर अपने भीतर प्रभु के दिव्य-प्रेम और आनंद का अनुभव कर सकते हैं। 10 अप्रैल की रात को 9 बजे प्रभु प्राप्ति के जिज्ञासुओं के लिए नामदान (आध्यात्मिक दीक्षा) का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,जिसमें संत राजिन्दर सिंह जी महाराज जिज्ञासुओं को प्रभु की ज्योति व श्रुति का निजानुभव प्रदान करेंगे।
परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के सत्संग का कार्यक्रम मेला गाऊंड के सामने मेडिकल कॉलेज ग्राऊंड में आयेजित किया जाएगा, जिसमें सभी भाई-बहनों का हार्दिक स्वागत है। सत्संग के इस कार्यक्रम का आयोजन सावन कृपाल रूहानी मिशन की भिण्ड शाखा के द्वारा किया जा रहा है। सत्संग के इस कार्यक्रण में सिर्फ भिण्ड ते ही नहीं बल्कि भारत के विभिन्न राज्यों के हजारों लोगों के अलावा विदेशों से आए भाई-बहन भी भाग ले रहे हैं।
परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज सावन कृपाल रुहानी मिशन के अध्यक्ष है. जोकि एक लाभ न कमाने वाली संस्था है,जिसे साइंस ऑफ स्पिरिचुएलिटी के नाम से भी जाना जाता है। गंत राजिन्दर सिंह जी महाराज के जीवन और कार्य को प्रेम और मेस्वार्थ सेवा की कभी न खत्म होने वाली यात्रा के रूप में देखा जा सकता है। उनका उद्देश्य विश्वभर के लाखों लोगों की मनुष्य जीवन के मुख्य ध्येय को खोजने में मदद करना है। उन्होंने पिछले 35 वर्षों से जीवन के सभी क्षेत्र के लाखों लोगों को ध्यान अभ्यास की विधि सिखाकर उन्हें अपने वास्तविक आत्मिक रूप से जुड़ने में मदद की है।
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज को विश्वभर के लाखों लोगों को ध्यान अभ्यास पर आधारित सेमिनारों, आध्यात्मिक पुस्तकों,डीवीडी, ऑडियो बुक,लेख,टीवी,रेडियो, इंटरनेट प्रसारणों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से ध्यान अभ्यास की विधि सिखाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है। संत राजिन्दर सिंह जी महाराज की पुस्तकें विश्व की 55 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध है, जिनमें ‘मन का शुद्धिकरण मेडिटेशन ऐज़ मेडिकेशन फॉर द सोल और ‘ध्यान अभ्यास के द्वारा आंतरिक और बाहरी शांति आदि शामिल है।
सावन कृपाल रूहानी मिशन के रुपूर्ण विश्वभर में 3200 से अधिक केन्द्र स्थापित हैं। इसका मुख्यालय विजय नगर, दिल्ली में है तथा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय नेपरविले शिकागो, अमेरिका में स्थित है।
सत्संग से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 91-7065117100 या www.sos.org पर संपर्क कर सकते हैं।




