गोरी सरोवर के किनारे होगा प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन
एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जायेगा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
गोरी सरोवर पर प्रदर्शित होगा मोजिक आर्ट से बना राम मंदिर

भिन्ड । अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसको लेकर जिले में उत्सव का माहौल है। जिले का प्रमुख कार्यक्रम गोरी सरोवर के किनारे आयोजित होगा। भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जायेगा।
जिला प्रशासन के सहयोग से मोजिक आर्ट से निर्मित राम मंदिर का आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में गौरी सरोवर पर प्रदर्शित किया जाएगा। यह राम मंदिर की प्रतिकृति 84 फुट लंबी तथा 42 फुट चौड़ा होगा।
रघुराज तिवारी के साथ टीम में शामिल बृजराज तिवारी के संयोजन में जन अभियान परिषद, किशोरी स्पोर्ट्स क्लब, नगर पालिका, महिला बाल विकास विभाग की टीम प्रतिकृति बनाने में लगी हुई है। इस हेतु लगभग 200 लोगों की टीम दिन रात मेहनत कर राम मंदिर का निर्माण कर रही है। इस राम मंदिर प्रतिकृति को पूर्ण किया जाकर गौरी सरोवर पर 22 जनवरी को प्रदर्शित किया जायेगा।
इस कार्यक्रम के सफलता के लिए जन अभियान परिषद की टीम से शिवप्रताप सिंह के साथ-साथ किशोरी पब्लिक स्कूल के बालक बालिकाएं एवं नगरपालिका, महिला बाल विकास भी सहयोग
कर रहे हैं।




