जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
भिण्ड। प्रशासनिक न्यायाधिपति म.प्र. उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार 04 से 09 नवम्बर 2024 तक विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं उक्त योजनाओं का लाभ देने के संबंध में विहित प्रक्रिया की जानकारी तथा जन सामान्य तक न्याय की पहंुच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से साप्ताहिक जागरूकता/साक्षरता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।
इसी क्रम में भिण्ड शहर व उसके आस-पास श्रमिक बस्तियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों तथा तहसील गोहद एवं तहसील विधिक सेवा समिति मेहगांव में मुख्य रूप से स्वाती बघेल, जेएमएफसी, मेहगांव तथा तहसील लहार में आयुषी जैन, जेएमएफसी उपस्थित रही। उक्त कार्यक्रम में पैनल लॉयर्स एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स की टीमों ने भी आमजनों को नालसा व सालसा द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा श्रमिकों व ग्रामीणजनों के सिविल व क्रिमिनल प्रकरणों में विधिक सलाह भी उपलब्ध कराई गई जिससे लोग कानूनी रूप से लाभान्वित हुए तथा उन्हें कानून के विभिन्न पहलूओं की जानकारी प्राप्त हुई तथा श्रमिकांे एवं ग्रामीणजन को विधिक सेवा संस्था की कार्यप्रणाली एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के संबंध में प्रक्रियात्मक जानकारी दी गई एवं उनके विधिक अधिकारों का बोध कराया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड, संबल कार्ड, मजदूरी कार्ड आदि के बारें में जानकारी प्रदाय की गई एवं उक्त कार्ड के माध्यम से किस प्रकार से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है इस बारें में संपूर्ण जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में नालसा एवं सालसा की योजनाओं के पेम्पलेट्स वितरित किए गए।
उक्त अवसर पर पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रियंका शर्मा, सत्यप्रकाश, कमलेश शर्मा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अनूप सिंह नरवरिया, पैनल अधिवक्तागण, शिवभान सिंह राठौर, मनोज श्रीवास, सुभाष दुबे, मंजर अली, चन्द्रगुप्त, मुकेश कुमार कर्ण, प्रशांत मौर्य, पीएलव्ही (अधिकार मित्र), उपस्थित रहे।




