जी भारत न्यूज24
उन्नाव। छात्रों के रहस्यमयी ढंग से लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक जिंदा खेड़ा निवासी 17 वर्षीय विनीत सिंह, जो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, नवाबगंज (अजगैन) में बी.सी.ए. का छात्र है, 27 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे घर से यूनिवर्सिटी जाने के लिए निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तलाश के दौरान परिजनों को पता चला कि विनीत अपने दोस्त सक्षम सिंह के घर गया था। वहां से उसने एक दूसरा बैग लिया था। घर की तलाशी में विनीत का मोबाइल, कुछ फाइलें और कुछ लड़कों के पत्र मिले। इसी के बाद परिवार ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सुबह 3 बजे विनीत का दूसरा दोस्त सक्षम सिंह भी घर से बिना बताए लापता हो गया। लेकिन वह घर पर एक लैटर लिख कर छोड़ गया है जिसमें लिखा है कि मुझे विनीत के बारे में जितना पता था मैने बता दिया है, विनीत और उसके घर वालों के सवालों से परेशान होकर सक्षम सिंह भी घर से बिना बताए कही लापता हो गया है। बता दे कि दोनों ही बचपन से घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों ने पहले कभी घर से बाहर रहने या किसी बात को लेकर विवाद नहीं किया था। दोनों के अचानक एक साथ गायब हो जाने से परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दे की विनीत के पिता धर्मेन्द्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाले जा रहे है, और मोबाइल कॉल डिटेल्स की जांच भी की जा रही है। अब देखना ये होगा कि इस मामले में आखिर क्या कुछ निकल कर सामने आता है।




