जी भारत न्यूज24
सभासद द्वारा नहीं किया जा रहा जनता की समस्या का निवारण
शुक्लागंज उन्नाव।। नगर पालिका परिषद गंगाघाट क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 कंचन नगर बी जहां पर कई वर्षों से रह रही जनता जलभराव की समस्या से ग्रसित है बच्चों को स्कूल जाने में और वृद्ध लोगों को निकलने में हो रही समस्या से छुटकारा पाने के लिए जनता ने बताया कि वह कई बार अपने क्षेत्रीय सभासद के पास पहुंची मगर वहां से उनकी समस्या का कोई भी निवारण नहीं किया गया इसके बाद बुधवार को आक्रोशित जनता पहुंची नगर पालिका और दिया प्रार्थना पत्र और जल्द ही जल भराव की समस्या का निवारण और आवागमन की सुविधा के लिए रोड बनवाने की मांग करी नगर पालिका गंगाघाट में मोहल्ला निवासी छेदीलाल,शबीना,राहुल,रमजाना, रितिक,मालती शर्मा,बुधाना सावित्री,सुमन पाल,फिरदौस,कंचन देवी ने पहुंचकर रोड निर्माण की मांग करी




