जी भारत न्यूज24
उन्नाव। आज – चतुर्भुज मोटर्स उन्नाव में मुख्य अतिथि ” नर सेवा – नारायण सेवा ” के संस्थापक व भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने बजाज की N -160 UG सिंगल सीट पल्सर को लॉन्च किया ।
विमल द्विवेदी ने बताया कि समय समय पर बजाज ऑटो लिमिटेड युवाओ व ग्रहको की पसंद का ध्यान रखते हुए नए मॉडल बाजार में लाते रहते है इसी क्रम में N – 160 UG सिंगल सीट पल्सर को लॉन्च किया जो युवाओ पसंद आ रही है ।
चतुर्भुज मोटर्स के प्रबंधक अर्पित सिंघल ने बताया कि N – 160 UG सिंगल सीट पल्सर नई खूबियों के साथ LED प्रोजेक्टर हेड लैम्प ,37 MM USD FORK ,300 MM फ्रंट डिस्क ब्रेक / 280 MM रियर डिस्क ब्रेक ,टार्क 14. 65 NM / POWER 16 PS POWER ,ब्लू टूथ नेविगेशन टर्न बाई टर्न नेविगेशन ,ड्यूल चेनल एबीएस तीन राइडिंग मोड़ – रोड ,रेन ,ऑफ रोड के साथ 160 CC ऑयल कूल्ड इंजन व मनमोहक डिजाइन को लेकर बाजार में उतारा है I
उन्होंने ने बताया कि लगातार युवा व ग्राहकों द्धारा टेस्ट ड्राइव किया जा रहा है व बुकिंग भी हो रही है उम्मीद है युवाओ की पहली पसंद बनेगी नई पल्सर N – 160 UG सिंगल सीट ।
इस अवसर सेल्स मैनेजर शुभम यादव , ब्रजेन्द्र सिंह ,हरिनाम सिंह, हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी सहित अन्य कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे ।




