जी भारत न्यूज24
मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौ को सौंपा गया प्रभार
भिण्ड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा गोरमी में दीवार गिरने से हुए हादसे में मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोरमी राम प्रकाश जगनेरिया को जिला शहरी विकास अभिकरण में संलग्न किया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी का प्रभार अपने कार्य के साथ-साथ महेश पुरोहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौ को सौंपा गया।




