जी भारत न्यूज24
भ्रष्टाचारियों एवं पर्दे के पीछे भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाले लोगों का चेहरा बेनकाब करने का काम करेंगे – मानसिंह कुशवाह
पुतला दहन करते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की हुई झूमा झटकी,पुलिस ने वाटर कैनन का किया उपयोग
भिण्ड । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर भिंड जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनता की गाड़ी कमाई लूटने वाले सौरभ शर्मा को संरक्षण देने का काम करने वाली भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अहिंसा चौक परेड़ चौराहा पर पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सौरभ शर्मा जैसे भ्रष्टाचारियों एवं पर्दे के पीछे ऐसे भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाले लोगों का चेहरा बेनकाब करने के लिए सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरी ताकत से यू ही संघर्ष करता रहेगा। पुतला दहन के दौरान पुलिस बल ने वाटर कैनन का भी उपयोग किया।
उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा,नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह कल्लू भारौली,सत्येंद्र सिंह भदौरिया,दर्शन सिंह तोमर,सुखप्रीत मिश्रा,पवन चौरसिया,युवा नेता राजबीर खन्ना, गोविंद राजावत,कार्यालय प्रभारी योगेश शाक्य,युवा नेता सत्येंद्र भदौरिया,युवा नेता कुलदीप भारद्वाज,जिला सचिव चंद्रभान सिंह राजावत,मनोज जैन मामा,नवल श्रोती,युवा नेता विकास कुशवाहा विक्की,अमित कुशवाहा,युवा कांग्रेस नेता सुशील पचौरी,युवा नेता दीपू दुबे,सरपंच इंदल सिंह कुशवाहा काथा,युवा नेता धर्मेंद्र वर्मा,राजीव शर्मा,सत्यम दुबे,राजू भदौरिया, दिलीप बघेल,सुनील सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।




