जी भारत न्यूज24
शुक्लागंज उन्नाव।। गंगाघाट नगर पालिका परिषद द्वारा कुछ माह पूर्व टेंपो स्टैंड हेतु टेंडर लाखों रुपए का हुआ जिसके चलते नगर पालिका ने नए पुल सीताराम कॉलोनी के पास टेंपो स्टैंड पार्किंग का निर्माण लाखों रुपए लागत लगाकर कराया टेंडर होने के पश्चात स्टैंड पार्किंग पर लोगों द्वारा अवैध रूप से गुमटी,गाड़ियां और वर्कशॉप खोलकर कब्जा कर लिया गया जिसके चलते ठेकेदार द्वारा जगह न मिलने के कारण रोड पर वसूली कराई जाती है और बैटरी रिक्शा चालक स्थाई जगह न होने के कारण कोतवाली गंगाघाट के सामने और पोनी रोड तिराहे पर खड़ा कर सवारियां भरते हैं जिसके चलते यातायात बाधित होता है और जाम की समस्या बढ़ जाती है कई बार शिकायतों के बाद भी नगर पालिका परिषद द्वारा बनाया गया टेंपो स्टैंड जिस पर अवैध कबजेदारों ने कब्जा कर रखा है उनको खाली नहीं कराया जा रहा है नगर पालिका द्वारा कई बार अतिक्रमण अभियान चलाया गया मगर सख्त हिदायत और जुर्माना न वसूलने के कारण अवैध कब्जेदार निडर होकर पार्किंग स्थल पर कब्जा जमा कर स्थाई रूप से बैठे हैं




