जी भारत न्यूज24
नौनिहाल बच्चों की शिक्षक द्वारा बेरहमी के साथ की गई मारपीट
इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओ चल के,यह लाइन बचपन में पढ़ा करते थे आज वही बच्चे इंसाफ के लिए भटक रहे हैं
भिण्ड । जिले के अटेर क्षेत्र के ग्राम खडीत में शासकीय शिक्षक द्वारा मासूम बच्चों की क्रूरता के साथ मारपीट की गई,जिसमें अभी तक बच्चों को न्याय नहीं मिला तो पीड़ित बच्चे और बच्चों के पालकों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि अटेर क्षेत्र के ग्राम खड़ीत थाना अटेर के अन्तर्गत दिनांक 25/07/2024 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक संजू शर्मा द्वारा छात्र – छात्राओं से झाडू लगाने को कहा गया,जिस पर कु. आरती,अभिराज, कु.लक्ष्मी, रोहित,कृष्णा,सोनू , कु.राधिका, कु.रागिनी,कु. रानी इत्यादि छात्र – छात्राओं द्वारा झाडू लगाने से मना करने पर उन्हें कमरा बन्द कर शिक्षक द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई,जिससे बच्चों को कई चोटें भी आई,जब पीड़ित परिजन बच्चों को लेकर संबंधित थाना प्रभारी के पास शिक्षक की शिकायत करने पहुंचे,तो सम्बंधित थाना प्रभारी द्वारा 6 – 6 घण्टे बच्चों व उनके पालकों को बैठाये रखने के बाद भी आज दिनांक तक मामला दर्ज नहीं किया गया,जो बहुत ही निंदनीय है। श्री कुशवाहा ने कहा कि बच्चों को पढ़ाया जाता है,कि इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओ चलकर आज वही बच्चे इंसाफ पाने के लिए दर – दर भटक रहे हैं।
श्री कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक से क्रूरता से भरे संबंधित शिक्षक पर मामला दर्ज करने एवं लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी को तत्काल हटाए जाने की मांग की है,उन्होंने कहा कि जिससे आमजन के छोटे, नौनिहाल बच्चों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास जिन्दा रहे और उन्हें न्याय मिले,साथ ही अन्य किसी भी बच्चे को आगे से कोई प्रताड़ित न कर सके।
श्री कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षक द्वारा बच्चों पर क्रूरता से की गई मारपीट का विरोध एवं निंदा करती है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक श्री यादव ने पीड़ित बच्चों के साथ न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है,श्री कुशवहा ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा,कि अगर पीड़ित बच्चों को उचित न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस पार्टी न्याय के लिए आंदोलन करेगी,जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की होगी।
ज्ञापनकर्ताओं में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव,जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद,जिला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा भदौरिया, जिला महामंत्री चैतन्य शर्मा,अमर सिंह शाक्य एडवोकेट,कोषाध्यक्ष योगेश कुमार शाक्य,भागीरथ सिंह कुशवाहा, महामंत्री बलराम जाटव,गांधी चौपाल अध्यक्ष अरविंद सोनी, रामबरन कुशवाहा,इसाक खान उर्फ गांधी, अजय विमल,राजवीर बघेल, विपिन बघेल,डी. के. वर्मा,विकास सिंह कुशवाहा,आकाश सिंह,रामबरन बघेल,रामलखन सिंह जवासा,मनीष खरे,रघुनंदन,उदय सिंह,राजनन्दनी, सत्यभान,मोहनी,गिर्राज सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।




