जी भारत न्यूज24
भिण्ड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने सब्जीमण्डी गोरमी का कचनाव रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सब्जी मण्डी की बनी दुकानो को छोडकर रोड पर फड लगाकर सब्जी बेचने वाले दुकानों को तत्काल खाली कराने के निर्देश एसडीएम एवं तहसीलदार एवं सीएमओ नगर परिषद को दिए। उन्होने सब्जी व्यापारियों से कहा कि आप लोगों के लिए जो दुकाने आवंटित की गई है उनमें अपनी सब्जी की दुकाने लगाए और रोड से सब्जी की दुकाने तत्काल हटाए।




