जी भारत न्यूज24
भिण्ड । विवरण दिनांक 04/05/2024 को सूचनाकर्ता बीरेन्द्र परिहार s/o लोकमन परिहार उम्र 42 साल निवासी मडरोली ने अंकसोली दंदरौआ जीरो रोड पर मौखिक सूचना दी कि मैं अपने गांव में था तभी लोगों को बात करते सुना कि रोड किनारे कोई अज्ञात महिला का शव पड़ा है। मैं ग्राम चौकीदार हूं। तो मैने घटना स्थल राकेश व्यास नि. बरासों के खेत के सामने पट्टा अंकसोली दंदरौआ जीरो रोड के किनारे जाकर देखा तो वहां एक अज्ञात महिला उम्र करीबन 25 साल का शव अध जली अवस्था में पड़ा था पास जाकर देखा तो महिला के गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था। दाहिने पांव की एडी में खून निकला था। दोनों हाथ में चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उक्त महिला की फांसी लगाकर, जलाकर हत्या कर शव को फेंक दिया। महिला का चेहरा व शरीर जल गया है। सो रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावै। उक्त घटना की सूचना मैने पुलिस को दी थी। उक्त सूचना पर से देहाती नालसी क्र. 0/24 धारा 302,201 भादवि की कायम कर थाना मौ पर असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त महिला के हुलिया और पहनाबे के आधार पर किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो तो निम्नलिखित नम्बरो पर सूचना देने का कष्ट करे
जिला भिण्ड कन्ट्रोल रुम-7049120050 थाना प्रभारी थाना मौ -9425122679 अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गोहद-9993715667




