जी भारत न्यूज24
जिला प्रशासन का नवाचार
शहर के व्यापार मेला परिसर में होगा आयोजित
पुस्तक विक्रेताओं को निशुल्क दुकानें उपलब्ध होंगी
छात्र तथा अभिभावक न्यूनतम मूल्य पर क्रय कर पुस्तक मेले का उठावें लाभ
भिंड। म.प्र. स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 02 मई 2024 को कलेक्टर सभागार भिण्ड में आयोजित बैठक में स्थानीय पुस्तक विक्रेताओं, सह. शैक्षणिक सामग्री विक्रेताओं व गणवेश विक्रेताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चर्चा के उपरांत उपस्थित सभी दुकानदारों की सहमति के आधार पर दिनांक 16 मई 2024 से दिनांक 18 मई 2024 तक शहर के व्यापार मेला परिसर में जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जाना तय हुआ है, जिसमें दुकानें, विक्रेताओं को उपलब्ध कराने के लिये नगर पालिका भिण्ड द्वारा निःशुल्क दुकानें उपलब्ध करवाई जायेंगी। लेकिन लाईट, पानी आदि का शुल्क विक्रेताओं को स्वयं वहन करना होगा। पुस्तक विक्रेताओं को एनसीईआरटी एवं एससीईआरटी तथा सह शैक्षणिक सामग्री उचित मूल्य पर विक्रय कराई जाना है। साथ ही विद्यालयों की गणवेश भी सभी दुकानों पर विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगी। सभी दुकानदार उपरोक्त मेले में अपनी सहभागिता करना सुनिश्चित करें।
छात्र तथा अभिभावक पुस्तक मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर पुस्तकें, यूनिफार्म, स्टेशनरी आदि न्यूनतम मूल्य पर क्रय कर पुस्तक मेले का लाभ उठावें।




