जी भारत न्यूज24
लखनऊ। मे पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए है, 32 आईपीएस तबादले के बाद अब बुधवार को 16 आईपीएस के तबादले किए गए है। योगी सरकार ने इन अफसरों को प्रमोशन के साथ नई तैनाती दी गई है। आईपीएस अंजली शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर में नवीन तैनाती दी है। आईपीएस शैव्या गोयल को सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस आदित्य को जगह अब अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं, कुंवर आकाश सिंह एएसपी ग्रामीण मुरादाबाद, अनंत चंद्रशेखर अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली , किरन यादव एडीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। अमृत जैन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अलीगढ़, अंशिका वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली में नई तैनाती मिली है। आईपीएस अमरेंद्र सिंह एडीसीपी कानपुर पुलिस कमिश्नरेट, शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही, अमोल मुरकुट एडीसीपी पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ , पुष्कर वर्मा एडीसीपी पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज , अरुण कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी , व्योम बिंदल अपर पुलिस अधीक्षक सहारनपुर , भंवरे दीक्षा अरुण एएसपी ग्रामीण शाहजहांपुर की जिम्मेदारी गई है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




