जी भारत न्यूज24
द्वितीय दिवस शाम को लगभग 05:10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया साध्वी ऋतंभरा के आश्रम वात्सल्य ग्राम का दौरा ”
वात्सल्य ग्राम स्थित समविद गुरुकुलम सैनिक स्कूल में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहुंचने पर साध्वी ऋतंभरा ने भव्यता और आदर के साथ उनका स्वागत किया ।
छात्राएं मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कार्यक्रम स्थल तक लेकर गईं । सैन्य छात्राओं से मिलने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोकुलम प्रस्थान किया और साथ ही गोकुलम में यशोदा माताएं और बच्चों से मिलकर उनके बारे में जाना ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोकुलम के बेटी – दामादों एवं यशोदा माताओं,बच्चों से मिलकर हर्ष व्यक्त करते हुए साध्वी ऋतंभरा के कार्य की सराहना की । सिया परमानंद ने वेद मंत्रों से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया । तत्पश्चात गुफा में विराजित सिंदूर से बने मां सर्वमंगला के विग्रह के दर्शन कर पूजा अर्चना की ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोल्फकार्ट मैं बैठकर साध्वी ऋतंभरा के साथ संपूर्ण वात्सल्य ग्राम का भ्रमण किया। भ्रमण के समय कृष्णा ब्रह्मरतन विद्या मंदिर एवं वैशिष्टम के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया ।
परम शक्ति पीठ के राष्ट्रीय सचिव संजय गुप्ता एवं शिक्षा निर्देशक सुमन लता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया ।
” मथुरा ब्यूरो चीफ आनन्द पचौरी




