Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » पुष्पक विमान में विराजमान होकर निकले भगवान गोदारंगमन्नार
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

पुष्पक विमान में विराजमान होकर निकले भगवान गोदारंगमन्नार

Zee Bharat News 24
Last updated: March 17, 2026 11:29 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

दर्शनों के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, स्वागत में रास्ते भर बनाई रंगोली 

 

वृंदावन। उत्तर भारत में श्री रामानुज संप्रदाय के विशालतम श्री रंगनाथ मंदिर के दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव का सोमवार की देर रात को विधिवत समापन हो गया। लोक कल्याण की कामना को लेकर आयोजित वैदिक उत्सव के अंतिम दिवस ठाकुर गोदा रंगनाथ भगवान देशी विदेशी पुष्पों और केले के तने से सुसज्जित भव्याकर्षक पुष्पक विमान पर विराजित होकर भक्तो को कृतार्थ करने निकले। ठाकुर जी की इस अलौकिक छवि को निहारने के लिए भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा।

 

वृंदावन और कोलकाता के कारीगरों ने तैयार किया पुष्पक विमान 

 

वृंदावन के प्रमुख श्री रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव में सोमवार की देर रात रंगनाथ मंदिर से भगवान की सवारी विविध प्रकार के देशी विदेशी पुष्पों और केले के तनों पर की गई आकर्षक कलाकारी से सुसज्जित पुष्पक विमान में विराजमान होकर निकली। इस पुष्पक विमान को वृंदावन और कोलकाता के दो दर्जन से ज्यादा कारीगरों ने 24 घंटे से ज्यादा मेहनत कर तैयार किया। पुष्पक विमान में विराजमान भगवान रंगनाथ और माता गोदा जी के दर्शन बेहद ही मनोहारी थे।

 

12 तरह के भोग लगाकर की 12 आरती

 

जिस पुष्पक विमान वाहन में भगवान विराजमान थे उस पर की गई आकर्षक कलाकारी भक्तों को आनंद प्रदान कर रही थी। केले के पेड़ से बनाए मोर हों या फिर विमान के आगे लगा हंस विमान की सुंदरता को चार चांद लगा रहे थे। भगवान रंगनाथ के ब्रह्मोत्सव के अंतिम दिन निकाली गई पुष्पक विमान की सवारी से पहले भगवान का पुष्पार्चन हुआ। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रों के बीच भगवान को पुष्प अर्पित किए। इससे पहले भगवान को 12 तरह के भोग लगाए और 12 आरती की।

 

भगवान के स्वागत में बनाई रंगोली

रात करीब 10:30 बजे भगवान रंगनाथ की पुष्पक विमान पर विराजमान सवारी जैसे ही मंदिर परिसर से निकलकर पश्चिम द्वार पर पहुंची तो भक्तों ने उनके स्वागत के लिए रंगोली बनाई हुई थी। यहां भगवान का वाहन करीब 50 फीट लंबी और 30 फीट चौड़ी रंगोली पर चलकर आगे बढ़ा तो भक्तों ने महाआरती की। पश्चिम द्वार से सवारी सिंह द्वार पर पहुंची तो वहां बेहद ही आकर्षक रंगोली सजाई गई। यहां रंगों से भगवान के दिव्य रथ की छवि बनाई गई थी। भगवान की सवारी जब आगे बढ़ी तो रास्ते भर में भक्तों ने फूलों और रंगों से बेहद ही आकर्षक रंगोली बना रखी थी। जगह जगह महाआरती की गई।

 

ध्वज उतारकर हुआ उत्सव का समापन

 

देर रात भगवान की छवि के दर्शन करने के लिए करीब 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु सड़कों पर मौजूद रहे। मंदिर परिसर से लेकर बड़े बगीचा तक श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे थे। मध्य रात्रि उपरांत करीब 1 बजे भगवान की सवारी नगर भ्रमण करने के बाद पुनः मंदिर परिसर पहुंची। जहां गरुड़ स्तंभ के समीप मंडप में भगवान को विराजित कर वैदिक उत्सव के दौरान अज्ञानता वश हुए अपराधों के लिए क्षमा प्रार्थना करते हुए लोक कल्याण की मंगल कामना की गई। तदोपरांत गरुण स्तंभ से ध्वजा उतारकर उनको विदाई दी गई और विधिवत समापन किया गया।

वृंदावन संवाददाता आनन्द पचौरी

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

सर्वसम्मति से आशीष कुमार को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया

December 3, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकलशिक्षा

कलेक्टर ने सानिध्य विद्या निकेतन भिण्ड संचालक को दिया नोटिस

July 16, 2024
Uncategorizedधार्मिकप्रसाशनलोकल

करवाचौथ व दीपावली के पावन पर्व पर भिण्ड पुलिस द्वारा बाजार में लगायी गयी सुरक्षा व्यवस्था

October 11, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर पर दी जा रही है दस्तक

November 12, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?