जी भारत न्यूज24
कल से संत समाज अनशन पर
सिक्स लेन हाइवे और गौ अभ्यारण की मांग पूरी हो
मानव जीवन बचाने घूमी रमाकर संतो ने की प्रार्थना
भिण्ड, ग्वालियर भिंड हाईवे सिक्स लेन और गौ अभ्यारण की मांग को लेकर पूज्य संत समाज 10 अप्रैल से अखंड आंदोलन पर है व्यापारी समाज भी सिक्स लेन के समर्थन में भिंड बंद कर संत समाज का समर्थन कर चुका है, अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष पूज्य संत कालीदास महाराज ने प्रेस वार्ता में बताया कि कल से हमारे पूज्य संत भगवान निराहार रहकर अनशन करेंगे अनशन पर बैठने वाले संतो में पूज्य संत रामदास उर्फ संपति दास बाबा, पूज्य बजरंग दास जी महाराज ,पूज्य हरिशंकर दास जी महाराज, पूज्य प्रेम दास जी महाराज, पूज्य नरसिंह दास जी महाराज, पूज्य रामदास जी महाराज जौरा,अनिरुद्ध पुरी जी महाराज कल से अनशन पर बैठेंगे ,ईश्वर से हम बारम्बार प्रार्थना करते है सरकार को सद्बुद्धि मिले गौ माता बचे गौ अभ्यारण बने मानव जीवन बचे ग्वालियर भिंड हाईवे पर धन लालसा में हो रही मौतें रुके ,आज दुधाधारी उर्फ पायलट बाबा के नेतृत्व में पूज्य संत समाज द्वारा अग्नि के बीच बैठकर घूमी रमाई गई सरकार की सद्बुद्धि के लिए मानव जीवन गौ माता का जीवन बचे , पूज्य संत कालीदास महाराज ने कहा हमारे इरादे अड़िंग है कल रात में पानी तूफान में हमारा टेंट उखड़ गया संत समाज ने रात खुले आसमान में गुजारी ,
अगर किसी अधिकारी को कोई परेशानी है संत समाज से बात करे यह हमारे धर्मार्थ कार्य को रोकने का कुचक्र रचा जा रहा है हम इसे सहन नहीं करेंगे हमारा जीवन पर स्वार्थ को समर्पित सरकार को इस कार्य के प्रति संवेदन शील होना चाहिए।




