जी भारत न्यूज24
मियांगज। उन्नाव बी आर सी मियागंज में जनपद स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न हुई इसमें ब्लॉक के जूनियर स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समस्त विद्यालयों के 92 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
गणित ओलंपियाड की इस परीक्षा में शिवम वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय सरम्बा, कैलैंद्री उच्च प्राथमिक विद्यालय सरम्बा द्वितीय, वहीं तीसरे स्थान पर कंपोजिट विद्यालय मुस्तफाबाद के शुभनीत कामयाब हुए।
परीक्षा बहुत ही पारदर्शी एवं सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
परीक्षा संपन्न कराने में खंड शिक्षा अधिकारी मियागंज मनींद्र कुमार, अमित वर्मा , अजय, ए आर पी संजीव दीक्षित , अभिषेक शुक्ला , दीप नारायण त्रिपाठी , धर्मेंद्र यादव , मोहम्मद जुबैर अख्तर, शिवकुमार तिवारी, चेतराम, आदि प्रमुख रहे ।




