जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव – अचलगंज थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्यार की भूख में इंसानियत का कत्ल कर दिया गया। पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर खूनी साज़िश रच डाली। पुलिस ने मामले का खुलासा कर पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।
7 जुलाई की सुबह ग्राम कंचनखेड़ा के पास एक गंदे नाले पर खून के धब्बे और बदबू से रहस्य खुला। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नाले में एक शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान इमरान उर्फ काले खां (निवासी अखलाक नगर, थाना गंगाघाट) के रूप में हुई। शव देखकर साफ था कि मामला महज हादसा नहीं, नफरत और लालच से लिपटा सुनियोजित कत्ल है।
जांच में जुटी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने जब मामले की परतें खोलीं, तो प्रेम, विश्वास और रिश्तों की लाश भी बाहर आ गई। इमरान की पत्नी शीबा (24) और उसका आशिक फरमान उर्फ चुन्ना (26) को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में दोनों टूट गए और कबूल किया कि उन्होंने फरमान के दोस्त रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली की मदद से इमरान की हत्या की। हत्या चाकू से की गई — ठंडे दिल से, गरम खून बहाया गया।
मकसद साफ था:रास्ते से हटाओ पति को, और बिछा दो इश्क का बिस्तर बेफिक्री से।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, एक एंड्रॉइड फोन और एक कीपैड मोबाइल बरामद कर लिया है। फरार तीसरा आरोपी रफीक की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




